Breaking News

ट्रिपल तलाक, हलाला फिर अबॉर्शन…गोंडा में महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती

@शब्द दूत ब्यूरो (02 मार्च, 2024)

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में ट्रिपल तलाक, हलाला और दहेज के लिए उत्पीड़न का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में एक परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज की है. आरोप है कि एक महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया. इसके बाद उसे देवर के साथ ‘हलाला’ के लिए मजबूर किया गया. महिला के पति, सास और ससुर समेत छह आरोपियों पर दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगा है.

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पीड़ित महिला ने खोराड़े पुलिस स्टेशन में इसकी तहरीर दी. बताया कि उसके ससुराल वालों ने उसे जान से मारने की कोशिश की. पीड़िता के मुताबिक, उसकी शादी 25 सितंबर 2023 को हुई थी. शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो उसे पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और पांच बच्चों का पिता है. यह बात जानते हुए भी वह उसके साथ रहने लगी.

तीन तलाक फिर देवर से हलाला

शादी के बाद ससुराल वाले उससे बाइक और एक लाख रुपये की मांग करने लगे. जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो प्रताड़ित करने लगे. इसी दौरान 10 दिसंबर 2023 को पति ने उसके साथ मारपीट की, साथ ही तीन तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया. इसके बाद 18 दिसंबर 2023 को पुलिस से शिकायत की गई. पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया और 30 दिसंबर 2023 को महिला को उसके ससुराल भेज दिया. जब महिला अपनी ससुराल पहुंची तो तीन तलाक और हलाला का हवाला देकर घर में नहीं घुसने दिया गया. महिला का आरोप है कि 1 जनवरी 2024 को उसके देवर के साथ हलाला कराया गया. इसके बाद 10 जनवरी को उसका पति उसे एक प्राइवेट अस्पताल में ले गया. उस समय वह दो महीने की प्रेग्नेंट थी. पति ने उसका अबॉर्शन करा दिया. इसके बाद ससुराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे.

जान से मार डालने का आरोप

महिला का आरोप है कि 31 जनवरी की शाम करीब 5 बजे ससुरालियों ने उसके गले में फंदा डालकर उसे मारने की कोशिश की. शोर मचाने पर लोग वहां पहुंच गए, जिससे वह बच गई. पड़ोसियों के चले जाने के बाद फिर उसे प्रताड़ित किया गया और तीन तलाक देकर घर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया.

मामले को लेकर पुलिस ने क्या कहा?

खोड़ारे थाने के प्रभारी मनोज कुमार पाठक ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति, ससुर, देवर व अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. जांच के दौरान फिलहाल तो तीन तलाक और हलाला के सबूत सामने नहीं आए हैं, लेकिन जांच जारी है. सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बरसाना-नंदगांव में रंगों की धूम: लड्डू होली के साथ ब्रज में लट्ठमार उत्सव की शुरुआत, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 फरवरी 2026) मथुरा/बरसाना। ब्रजमंडल में वसंत पंचमी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-