Breaking News

काशीपुर : राजकीय पॉलिटेक्निक ने विद्यार्थियों को तकनीक और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक, रोबोट प्रदर्शन के साथ लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

@शब्द दूत ब्यूरो (25 सितंबर 2026)

काशीपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक,  की ओर से “सेवा संकल्प सप्ताह” के अंतर्गत उदय राज इंटर कॉलेज, काशीपुर में तकनीकी जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में हो रहे बदलावों, साइबर सुरक्षा, नवाचार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में राजकीय पॉलिटेक्निक के आईटी विभागाध्यक्ष जगदीश पांडेय ने विद्यार्थियों को साइबर सिक्योरिटी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और वेब डेवलपमेंट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को इंटरनेट का सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने के लिए जागरूक किया तथा साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम में CSE एवं IT विभाग के छात्र-छात्राओं देवांश, कार्तिक, शिवम, स्नेहा, ओम रावत एवं दीपक ने स्पाइडर रोबोट और लाइन फॉलोइंग रोबोट का प्रदर्शन किया। रोबोट के प्रदर्शन ने विद्यार्थियों में खासा उत्साह पैदा किया और उन्हें तकनीकी शिक्षा तथा रोबोटिक्स के व्यावहारिक पक्ष को समझने का अवसर मिला।

इसके साथ ही फार्मेसी विभाग की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। फार्मेसी विभागाध्यक्ष बिपिन वर्मा के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने विद्यार्थियों और अन्य उपस्थित लोगों के ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और वजन की जांच की। स्वास्थ्य जांच के माध्यम से विद्यार्थियों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में CSE विभागाध्यक्ष दिनेश सक्सेना, व्याख्याता मनमोहन और नेहा बोरा का सहयोग रहा। वहीं उदय राज इंटर कॉलेज की ओर से प्रवक्ता दीपक शर्मा, मुनीश शर्मा एवं जयदीप ने कार्यक्रम के आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया।

राजकीय पॉलिटेक्निक की इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को एक ही मंच पर तकनीकी शिक्षा, नवाचार, साइबर सुरक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता से जोड़ा गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक को समझने के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश भी दिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हरीश रावत की सक्रियता कांग्रेस के लिए क्या संकेत दे रही है? 2027 से पहले फिर केंद्र में लौटती दिख रही उनकी राजनीति

🔊 Listen to this @विनोद भगत उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-