Breaking News

काशीपुर :आरटीआई के 21 वर्ष, सुधार या सुदृढ़ कार्यान्वयन विषय पर चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता में काजल प्रथम

@शब्द दूत ब्यूरो (25 सितंबर 2026)

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय के निर्देशन में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से “सूचना का अधिकार अधिनियम के 21 वर्ष : सुधार या सुदृढ़ कार्यान्वयन” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने सूचना के अधिकार अधिनियम की उपयोगिता, वर्तमान कार्यप्रणाली तथा इसमें आवश्यक सुधारों को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में एमए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा काजल कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा आरती शर्मा द्वितीय तथा बीएड द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा निरूपमा गहलौत तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती प्राची धौलाखंडी एवं डॉ. अंजलि गोस्वामी ने निभाई।

इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रंजना ने “सूचना का अधिकार अधिनियम के 21 वर्ष : सुधार या सुदृढ़ कार्यान्वयन” विषय पर अधिनियम की कार्यप्रणाली और उसमें सुधार की संभावनाओं को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने सूचना के अधिकार को पारदर्शिता और जवाबदेही से जोड़ते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय ने छात्राओं को सूचना के अधिकार अधिनियम का उचित एवं जिम्मेदारी के साथ प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार नागरिकों को शासन एवं प्रशासन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम उपलब्ध कराता है और इसके प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता आवश्यक है।

कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गीता मेहरा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. पुष्पा धामा, श्रीमती शीतल अरोरा, श्रीमती प्राची धौलाखंडी, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. ज्योति रावत, श्रीमती कृति टंडन एवं कुमारी सृष्टि सिंह सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

त्वरित टिप्पणी : किच्छा की घटना ने राजनीति की मर्यादा पर खड़े किए सवाल, जब जनप्रतिनिधि ही आमने-सामने आ जाएं तो जनता किससे सीखे?

🔊 Listen to this @विनोद भगत किच्छा। राजनीति लोकतंत्र में केवल चुनाव जीतने और सत्ता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-