Breaking News

13 वर्षीय बच्चे की बेबाक फरियाद के तरीके पर डीएम हुये भौचक्के और हंस पड़े , समाधान दिवस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आप भी देखिये

आठवीं कक्षा का छात्र अमिताभ गुप्ता समाधान दिवस में अपनी शिकायत लेकर डीएम के सामने पहुंचा। उसने बताया कि उसके घर के एक हिस्से पर उसकी ताई ने ताला लगा रखा है।

@शब्द दूत ब्यूरो (18 जुलाई 2026)

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक 13 वर्षीय छात्र की बेबाक शिकायत और हाजिरजवाबी ने अधिकारियों के साथ-साथ सोशल मीडिया का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अपनी पारिवारिक समस्या लेकर पहुंचे छात्र की बात सुनकर जिलाधिकारी (डीएम) भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, ईदगाह मोहल्ले का रहने वाला आठवीं कक्षा का छात्र अमिताभ गुप्ता समाधान दिवस में अपनी शिकायत लेकर डीएम के सामने पहुंचा। उसने बताया कि उसके घर के एक हिस्से पर उसकी ताई ने ताला लगा रखा है। यदि वह हिस्सा खुल जाए तो उसकी मां उसे किराए पर देकर परिवार का खर्च चला सकती हैं। छात्र ने परिवार की आर्थिक तंगी का जिक्र करते हुए कहा कि घर में इतनी परेशानी है कि 50 रुपये की सब्जी से ही गुजारा करना पड़ रहा है।

बच्चे की बात सुनने के बाद डीएम ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी दौरान एक इंस्पेक्टर ने छात्र से कहा कि वे उसके मामले को “देखेंगे”। इस पर छात्र ने तुरंत मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “साहब, देखना नहीं है… बस करवा दीजिए।” बच्चे की इस मासूम लेकिन चुटीली प्रतिक्रिया पर सभागार में मौजूद अधिकारी और स्वयं डीएम भी हंस पड़े।

समाधान दिवस में कुल 61 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें सबसे अधिक 29 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। पुलिस विभाग से जुड़ी 14 शिकायतें भी प्राप्त हुईं। प्रशासन ने छह मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि अन्य शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-