Breaking News

भाजपा सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली महिला जवान के लिए अच्छी खबर, जानिये क्या है मामला?

@शब्द दूत ब्यूरो (03 जुलाई 2024)

चंडीगढ़। बीते महीने सात जून को यहां एयरपोर्ट पर भाजपा सांसद कंगना रनौत को सरेआम थप्पड़ जड़ने वाली महिला जवान को क्या पुनः बहाल कर दिया गया है? हालांकि उसका तबादला बेंगलुरु किया गया है।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की जवान कुलविंदर कौर को इस थप्पड़ कांड के बाद निलंबित कर दिया गया था।‌ वहीं तमाम किसान संगठन के नेताओं ने उन्हें सस्पेंड करने का विरोध किया था और महिला जवान को धनराशि देकर सम्मानित भी किया था।

अब खबर आईं हैं कि उनकी नौकरी बहाल कर दी गई है। हालांकि अभी ऐसा नहीं हुआ है। अलबत्ता उनका तबादला बेंगलुरु एयरपोर्ट पर तैनात कर दिया गया है।बता दें, थप्पड़ कांड के बाद कुलविंदर कौर के  खिलाफ IPC की धारा 323 (मारपीट करना) और 341 (रास्ता रोकना) के तहत मामला दर्ज हुआ था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में 9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, फैसले की उम्मीद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (06 सितंबर 2026) देहरादून। हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-