Breaking News

मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा- बर्दाश्त नहीं करेंगे

@शब्द दूत ब्यूरो (08 सितंबर 2026)

काशीपुर। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि एक वरिष्ठ दलित नेता के साथ इस तरह का व्यवहार कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा।

डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे देश के वरिष्ठतम नेताओं में शामिल हैं और उनका राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन 55 वर्ष से अधिक का रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के तथाकथित कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी सभा के बाद रामलीला मैदान का शुद्धिकरण कर उनका अपमान किया गया, जो बेहद आपत्तिजनक है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस कथित कृत्य को गंभीरता से लेती है और इसके खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाती रहेगी।
उन्होंने कहा कि यह मामला संसद तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके बावजूद इस पर कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, इस मुद्दे को उठाने वाले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। डॉ. दीपिका ने इसे ओछी राजनीति का परिचायक बताते हुए मुकदमा वापस लेने की मांग की।

उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए डॉ. दीपिका गुड़िया ने आरोप लगाया कि धामी सरकार भ्रष्टाचार के साथ अब निम्न स्तर की राजनीति पर भी उतर आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसे मामलों को लेकर चुप नहीं बैठेंगे।

इसी विरोध में 7 सितंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास के घेराव कार्यक्रम में डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने अपने साथियों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के सम्मान की रक्षा के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार है, लेकिन उनका अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने उत्तराखंड की धामी सरकार से राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने तथा मल्लिकार्जुन खड़गे से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु मान, पूर्व प्रदेश सचिव विकल्प गुड़िया, यथार्थ आत्रेय, देवांश शर्मा, कार्तिक अग्रवाल, मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिना मान्यता चल रहे 5 मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 मदरसे सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (05 सितंबर 2026) देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-