Breaking News

दावा :ट्रंप ने तंत्र मंत्र कर पीएम मोदी का वशीकरण किया था? परमहंस आचार्य ने कैमरे पर कही ये बात, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (30 जनवरी 2026)

अयोध्या।  एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है, जिसमें परमहंस आचार्य कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर तंत्र–मंत्र और वशीकरण जैसे दावे करते नजर आ रहे हैं। परमहंस आचार्य ने कैमरे के सामने कहा कि “ध्यान लगाने पर पता चला कि ट्रंपवा ने तंत्र–मंत्र कराकर मोदी जी का वशीकरण किया था, लेकिन अब वैदिक पाठ करने से उस वशीकरण का असर नहीं होगा।”

दरअसल, यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल एक फर्जी पोस्टकार्ड से जुड़ा है। इस पोस्टकार्ड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम से यह दावा किया गया था कि प्रधानमंत्री मोदी पर तंत्र–मंत्र किया गया है। फैक्ट चेक में यह पोस्टकार्ड पूरी तरह फर्जी पाया गया है और राजनाथ सिंह की ओर से ऐसा कोई बयान कभी नहीं दिया गया।

आरोप है कि इसी फर्जी पोस्टकार्ड और सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से प्रभावित होकर परमहंस आचार्य ने बिना तथ्यों की पुष्टि किए कैमरे के सामने वही स्क्रिप्ट पढ़ दी, जो वायरल पोस्ट में लिखी गई थी। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स इसे “व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी का ज्ञान” बताते हुए धार्मिक भावनाओं और अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं।

मीडिया विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के बयान न केवल भ्रम फैलाते हैं, बल्कि समाज में अविश्वास और अंधविश्वास को भी मजबूत करते हैं। वहीं, जानकारों ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी दावे को बिना सत्यापन के सच न मानें और जिम्मेदार व्यक्तियों को भी सार्वजनिक बयान देने से पहले तथ्यों की जांच करनी चाहिए।

फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया तक सीमित है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर फर्जी खबरों और अफवाहों के खतरे को उजागर कर दिया है।

Check Also

यूपीए सरकार के दौरान हुए घोटाले: किन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कौन दोषी साबित हुआ और किसे हुई सजा?

🔊 Listen to this @विनोद भगत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के दस वर्षों (2004–2014) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-