Breaking News

एयर इंडिया की लंदन-मुंबई फ्लाइट में खाद्य विषाक्तता की आशंका, कैबिन क्रू बेहोश, 5 यात्री बीमार

@शब्द दूत ब्यूरो (24 जून 2025)

मुंबई। लंदन से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-130 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब उड़ान के दौरान कैबिन क्रू का एक सदस्य अचानक बेहोश हो गया और करीब पांच यात्री अस्वस्थ महसूस करने लगे। फ्लाइट को सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया, जहां प्रभावित यात्रियों और क्रू मेंबर को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।

प्रारंभिक जांच में खाद्य विषाक्तता (फूड पॉयजनिंग) की आशंका जताई गई है। एयर इंडिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि सभी यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोपरि है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और ज़रूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

एयरलाइन प्रवक्ता के अनुसार, “मुंबई पहुंचने के बाद सभी बीमार यात्रियों और बेहोश हुए क्रू सदस्य को तुरंत मेडिकल टीम के हवाले किया गया। उनकी हालत अब स्थिर है। हम जांच में सहयोग कर रहे हैं और आवश्यकता अनुसार खानपान सेवा की समीक्षा भी की जा रही है।”

घटना के बाद यात्रियों में हलचल देखी गई, हालांकि पायलट और अन्य स्टाफ ने स्थिति को संभालते हुए फ्लाइट को समय रहते सुरक्षित लैंड कराया। इस अप्रत्याशित घटना ने एयरलाइन की इन-फ्लाइट सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के निष्कर्ष आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

यूपीए सरकार के दौरान हुए घोटाले: किन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कौन दोषी साबित हुआ और किसे हुई सजा?

🔊 Listen to this @विनोद भगत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के दस वर्षों (2004–2014) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-