Breaking News

चांद पर आतंकवाद के पैर पसारने से पहले उसे हिंदू राष्ट्र घोषित करें, शिवशक्ति प्वाइंट बने राजधानी, स्वामी चक्रपाणि की मांग, देखिए वीडियो में क्या कहा उन्होंने?

@शब्द दूत ब्यूरो (27 अगस्त 2023)

देश और दुनिया में भारतीय वैज्ञानिकों की महान उपलब्धि चंद्रयान की लैंडिंग की खुशी मनायी जा रही है। लेकिन इसी खुशी के बीच स्वामी चक्रपाणि महाराज ने नयी चिंता जाहिर की है। उनकी चिंता है कि कहीं चांद पर आतंकवाद की छाया न पड़ जाए। इससे पहले चांद को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाये।

स्वामी चक्रपाणी ने इस सफलता को लेकर पीएम मोदी और देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी। इसके बाद कहा कि चंद्रमा को हिंदू राष्ट्र घोषित करें। वहां शिवशक्ति पॉइंट को राजधानी बनाएं। साथ ही उन्होंने आवागमन सुलभ होने पर चांद पर भव्य शिव मंदिर बनाने की भी योजना का खुलासा कर दिया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी और उनकी संस्था की ओर से संयुक्त राष्ट्र समेत अन्य एजेंसियों से बात की जाएगी। भविष्य में जैसे ही चंद्रमा पर आवागमन सुलभ होगा वैसे ही उनकी ओर से शिवशक्ति धाम में एक भव्य मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चांद हिंदुओं के लिए शुरू से आस्था का केंद्र रहा है। बचपन से हम चंदा मामा की कहानियां सुनते आयें हैं।

 

Check Also

उत्तराखंड :यूसीसी लागू होने के बाद सबसे पहले दो जोड़ों ने किया आवेदन, जानिए क्या है इसके लिए जरुरी दस्तावेज?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (04 फरवरी 2025) देहरादून। उत्तराखंड में यूसीसी लागू …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-