Breaking News

दिल्ली में लुढ़का पारा, राजस्थान में माइनस दो डिग्री, शीतलहर का अलर्ट

देश के उत्तरी राज्यों में बर्फीली हवाएं 10-15 किलोमीटर की रफ्तार से बह रही है, इससे पूरे उत्तर भारत में अगले दो दिनों में शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (19 दिसंबर, 2021)

उत्तर-पश्चिमी पर्वतीय इलाकों से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के मैदानी इलाकों में तापमान नीचे लुढ़क गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्ली में आज सुबह 4.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। यह इस मौसम का सबसे सर्द दिन है।

राजस्थान के चुरू में भी पारा माइनस दो डिग्री तक लुढ़क चुका है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। देश के उत्तरी राज्यों में बर्फीली हवाएं 10-15 किलोमीटर की रफ्तार से बह रही है, इससे पूरे उत्तर भारत में अगले दो दिनों में शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के ताजा मौसम की भविष्यवाणी के मुताबिक, अगले दो दिनों में राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के अलावा चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश में शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, असम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले दिन सुबह भारी कोहरा देखने को मिल सकता है। विभाग के मुताबिक बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी कोहरा छाया रह सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, श्रीनगर और कश्मीर के अन्य हिस्सों में इस मौसम की सबसे सर्द रात रही और घाटी में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जिसके कारण जलापूर्ति लाइन और कई जलाशयों में कहीं-कहीं पानी जम गया।

Check Also

काशीपुर :एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं और चिकित्सकों, उपकरणों की कमी पर भड़की कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल, दी सरकार को चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। काशीपुर के सरकारी अस्पताल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-