Breaking News

ब्रेकिंग :केंद्रीय मंत्री ने खोया आपा, माइक दबोचा और पत्रकारों को दी गाली, देखिए वीडियो

@नई दिल्ली शब्ददूत ब्यूरो (15 दिसंबर, 2021)

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। केंद्रीय मंत्री से जब पत्रकारों ने जेल में बंद उनके बेटे आशीष मिश्रा के बारे में सवाल किया तो उन्होंने अपना आपा खो दिया। मंत्री ने वहां मौजूद पत्रकारों का माइक पकड़ लिया और गाली-गलौज करते हुए उन्हें चोर तक कह दिया।

मंत्री उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन कर रहे थे। एक पत्रकार ने जब उनके बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ नए आरोपों के बारे में पूछा तो मंत्री ने चिल्लाते हुए कहा, “ये बेवकूफी भरे सवाल मत पूछो। दिमाग खराब है क्या?”

बता दें कि तीन अक्टूबर को लखीमपुर के तिकुनिया में हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई थी। आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू ने अपनी जीप किसानों पर चढ़ा दी थी। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने आशीष के ड्राइवर समेत चार लोगों की हत्या कर दी थी। इस मामले में 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

Check Also

काशीपुर :एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं और चिकित्सकों, उपकरणों की कमी पर भड़की कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल, दी सरकार को चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। काशीपुर के सरकारी अस्पताल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-