नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के अनुसार, महाराष्ट्र में अब तक ओमिक्रॉन के सात नए मामले मिले हैं। मुंबई में जो ओमिक्रॉन के तीन मरीज मिले हैं, उनकी उम्र 48 वर्ष 25 वर्ष और 37 वर्ष हैं।
@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (11 दिसंबर, 2021)
महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सात नए मामले आने से हड़कंप मच गया है। इसमें से तीन केस मुंबई में मिले हैं, जबकि बाकी अन्य केस पिंपरी चिंचवाड़ में पाए गए हैं। सरकार ने कहा है कि अभी तक जितने भी नए मामले मिले हैं, उनमें मामूली लक्षण पाए गए हैं।
पहली बार भारत में एक बच्चे में ओमिक्रॉन संक्रमण का मामला सामने आया है। इनको मिलाकर भारत में कुल ओमिक्रॉन वैरिएंट के 32 केस भारत में हो गए हैं। देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के एक और मामले की पुष्टि हुई है। मुंबई के धारावी में यह मामला पाया गया है। तंजानिया से लौटे शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इन नए मामलों के साथ महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के कुल 17 केस हो गए हैं।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के अनुसार, महाराष्ट्र में अब तक ओमिक्रॉन के सात नए मामले मिले हैं। मुंबई में जो ओमिक्रॉन के तीन मरीज मिले हैं, उनकी उम्र 48 वर्ष 25 वर्ष और 37 वर्ष हैं। ये तीनों हाल ही में क्रमशः तंजानिया, ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका से वापस लौटे थे। जबकि पिंपरी चिंचवाड़ म्यूनिसिपल कारपोरेशन में मिले चार केस हाल में एक ओमिक्रॉन संक्रमित एक नाइजीरियाई महिला के संपर्क मे आए थे।
शुक्रवार को जो सात मरीज मिले हैं, उनमें से चार का वैक्सीनेशन हो चुका है। जबकि एक मरीज को अभी सिंगल डोज लगी है। वहीं ओमिक्रॉन से संक्रमित एक बच्चा भी मिला है, जिसकी उम्र महज साढ़े तीन साल है। चार मरीजों में कोई लक्षण नहीं हैं। जबकि तीन में मामूली लक्षण मिले हैं। अंतरराष्ट्रीय यात्री महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे और नागपुर में आ रहे हैं, जिनकी तय नियमों के हिसाब से कोविड-19 की आरटीपीसीआर टेस्ट किया जा रहा है।
यह देश का अब तक का 32वां ओमिक्रॉन का मामला है। जिस शख्स को पॉजिटिव पाया गया है वह चेन्नई को निवासी है और पिछले कुल सालों से धारावी में रह रहा है। यह शख्स चार दिसंबर को ही तंजानिया से लौटा है। एयरपोर्ट पर दो फीसदी सैंपल के तौर पर आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए इसका सैंपल लिया गया था क्योंकि तंजानिया ‘एट रिस्क’ वाले देशों की श्रेणी में शामिल नहीं है।