Breaking News

ब्रेकिंग :जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद

@शब्द दूत ब्यूरो (10 दिसंबर 2021)

एक बड़े आतंकियों के समूह ने जम्मू-कश्मीर के बांदीपुर जिले में पुलिस पार्टी पर हमला कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। 

आतंकियों की गोलीबारी में शहीद पुलिसकर्मियों के नाम मोहम्मद सुल्तान और फयाज अहमद हैं। बताया जाता है कि आतंकियों ने उस वक्त यह हमला किया, जब पुलिस टीम बांदीपोरा जिले में स्थित गुलशन चौक पर तैनात थी। इस घटना के बाद इलाके को घेर लिया गया है और आतंकवादियों की तलाश की जा रही है। 

Check Also

हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में 9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, फैसले की उम्मीद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (06 सितंबर 2026) देहरादून। हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-