Breaking News

प्रियंका गांधी ने आधी रात में किया ट्वीट- ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे, सोशल मीडिया भी हैरान

 

नई दिल्ली। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर योगी सरकार पर हमलावर हैं। इस बीच सोमवार की देर रात प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया, जिसे पढ़कर लोग हैरान हो गए। दरअसल, प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से दुर्गा सप्तशती का एक मंत्र ट्वीट किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने सोमवार की देर रात यानी 31 दिसंबर को 12 बजकर 55 मिनट पर ट्वीट किया- ‘ॐ ऐँ ह्रीं क्लिं चामुँड़ायै विच्चै।।’ इसके बाद सोशल मीडिया भी हैरान रह गया कि आखिर प्रियंका गांधी के इस ट्वीट का अचानक क्या मतलब है। बता दें कि एक ओर जहां प्रियंका गांधी के इस ट्वीट को लोगों ने सराहा भी तो वहीं दूसरी ओर लोगों ने इसकी आलोचना भी की। कुछ लोगों ने कहा कि हमें समझ नहीं आया।

अरविंद कुमार नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘नासमझ को समझना जरूरी नहीं। समझदारों को तो इशारा ही काफी होता है। यह मंत्र नारी शक्ति का प्रतीक है।’

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

यूपीए सरकार के दौरान हुए घोटाले: किन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कौन दोषी साबित हुआ और किसे हुई सजा?

🔊 Listen to this @विनोद भगत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के दस वर्षों (2004–2014) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-