Breaking News

मोदी की मूर्ति कर दी स्थापित, उदघाटन के बाद शुरू की पूजा

तमिलनाडु में एक किसान ने अपने खेत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनवाया है। उसका कहना है वह पीएम किसान सम्मान निधि जैसी कल्याणकारी योजनाओं से बेहद प्रभावित है और उसे इसका स्कीम का फायदा भी मिला है। यही वजह है कि उसने पीएम मोदी का मंदिर बनाया है, जहां वह रोजाना उनकी आरती उतारता है।

पी.शंकर (50) नाम के इस किसान ने वहां करीब 63 किलोमीटर दूर इराकुड़ी गांव में पिछले सप्ताह मंदिर का उद्घाटन किया है। मोदी का यह मंदिर आठ गुणा आठ फुट का है और इसकी फर्श पर टाइल्स लगी है। लोगों के स्वागत के लिए परंपरागत रंगोली भी बनाई गई है। मंदिर की लागत करीब 1.2 लाख रुपये है और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक मूर्ति लगी है। वह प्रतिदिन आरती करता है।

 मोदी की प्रतिमा के दोनों तरफ परंपरागत दीप जलाए गए हैं। उनके माथे पर तिलक लगा है और मूर्ति में प्रधानमंत्री गुलाबी कुर्ते और नीले शॉल में दिख रहे हैं। किसान ने बताया कि अय्या (प्रधानमंत्री मोदी के लिए सम्मानजनक संबोधन) के मंदिर का निर्माण करीब आठ महीने पहले शुरू हुआ था।

किसान पी शंकर जिसने मोदी का मंदिर बनाया

कुछ दिक्कतों के चलते वह इसे जल्दी नहीं पूरा कर सके और मंदिर का उद्घाटन पिछले सप्ताह हुआ। पी शंकर के मुताबिक, उन्‍हें केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है और उन्‍हें प्रधानमत्री की ऐसी पहल बेहद पसंद है। किसान ने बताया, ‘मुझे किसानों की योजना के तहत 2000 रुपये (प्रधानमंत्री सम्मान निधि), गैस (प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना) और शौचालय की सुविधा (घर-घर शौचालय योजना) मिली।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :एस.सी. गुड़िया आईएमटी की छात्राओं ने राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में जीते रजत और कांस्य पदक

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-