Breaking News

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अमरपुर में की धान की क्रॉप कटिंग, आधुनिक खेती तकनीकों को अपनाने पर दिया जोर, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (05 अक्टूबर 2025)

रुद्रपुर। रुद्रपुर तहसील के ग्राम अमरपुर में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज खरीफ फसल धान की क्रॉप कटिंग की। इस दौरान उन्होंने कृषक जितेन्द्र कुमार के खेत का निरीक्षण करते हुए फसल की गुणवत्ता, पैदावार और खेती में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों का जायजा लिया। क्रॉप कटिंग प्रक्रिया में 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्र से 30.20 किलोग्राम धान का उत्पादन हुआ, जिससे औसतन लगभग 28 कुंतल प्रति एकड़ की उपज दर्ज की गई।

पूरी प्रक्रिया को भारत सरकार के कृषि उत्पादन ऐप GCES और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के ऐप CCE AGRI के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड किया गया। इस प्रक्रिया से फसलों की औसत उपज, उत्पादन क्षमता और कृषि नीति निर्माण के लिए सटीक आंकड़े प्राप्त होते हैं।

जिलाधिकारी ने कृषकों से बीज, उर्वरक, कीटनाशक तथा खेती की विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने किसानों को कृषि में आधुनिक तकनीक और नवाचारों को अपनाने की सलाह दी, ताकि पैदावार और गुणवत्ता दोनों में सुधार हो सके। जिलाधिकारी भदौरिया ने कहा कि क्रॉप कटिंग जैसी प्रक्रियाएं किसानों और प्रशासन दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इनके माध्यम से वास्तविक उत्पादन का आंकलन कर फसलों के मूल्य निर्धारण और नीति निर्माण में मदद मिलती है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हर्बल और जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार व मार्केटिंग पर जोर: मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (05 दिसंबर 2025) देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-