Breaking News

शर्मसार होती मानवता : कैंसर पीड़ित दादी को पोते ने कचरे में फेंका, पुलिस तलाश रही परिवार, संवेदनहीन क्यों हो रहे हम?

मानवता के लिए शर्मसार करने वाली इस घटना से हर कोई द्रवित हो गया।

@शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2025)

मुंबई। मुंबई की आरे कॉलोनी से शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 60 वर्षीय कैंसर पीड़ित महिला को कचरे के ढेर पर बेहोशी की हालत में पाया गया। महिला की पहचान यशोदा गायकवाड़ के रूप में हुई है, जो स्किन कैंसर से पीड़ित हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके अपने ही पोते ने उन्हें बेसहारा छोड़ दिया।

स्थानीय लोगों ने जब बेहोश अवस्था में महिला को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई और शाम 5:30 बजे कूपर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

यशोदा गायकवाड़ की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल उनका परिवार कहां है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है और उनकी पहचान और परिजनों का पता लगाने के लिए शहर के सभी थानों में उनकी तस्वीर भेज दी गई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, “यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। यदि महिला का बयान सही साबित होता है तो संबंधित परिजनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर समाज में बुजुर्गों के प्रति घटते सम्मान और संवेदनहीनता को उजागर कर दिया है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को महिला या उनके परिवार के संबंध में जानकारी हो तो तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दें।

इस तरह की घटनाएँ न केवल कानून व्यवस्था की चिंता बढ़ाती हैं, बल्कि सामाजिक चेतना और पारिवारिक मूल्यों पर भी गहरा प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-