*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*१० नवम्बर २०२३*
सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – कार्तिक।
पक्ष – कृष्ण।
ऋतु – शरद।
दिन – शुक्रवार।
तिथि – द्वादशी दिन – ११:५१ मि. तक उपरांत त्रयोदशी।
नक्षत्र – हस्त रात्रि – १२:२५ मि. तक उपरांत चित्रा।
योग – विष्कुम्भ सायं – ०६:१४ मि. तक उपरांत प्रीति।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कन्या।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – विशाखा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १०:३१ मि. से १२:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:३७ मि.।
सूर्यास्त – ०५:३१ मि.।
व्रत – प्रदोष,धन्वन्तरि जयन्ती।
पर्व – धन्वन्तरि जयन्ती।
*आज विशेष -* *प्रदोष व्रत,धन्वन्तरि जयन्ती,प्रदोष व्यापिनी त्रयोदशी युक्त धनत्रयोदशी (धनतेरस),प्रदोष काल में अपमृत्यु निवारणार्थ घर के बाहर तिल तेल का दक्षिण मुख करके यमराज को दीपदान,काशी में गौतमेश्वर जयन्ती,कामेश्वरी देवी जयन्ती,गोत्रिरात्रि यम पंचक आरंभ।*
*कल विशेष -* *मास शिवरात्रि व्रत,नरक चतुर्दशी,हनुमज्जयन्ती,सायंकाल मेष लग्न में श्री हनुमानजी का जन्मोत्सव,सायं नरक के उद्देश्य से चार बत्ती युक्त तिल तेल दीपदान,यमराज जी का तर्पण,प्रातः साभ्यङ्ग स्नान,उड़द के पत्ती का शाक् भोजन,चन्द्रोदय में तिल तेल स्नान करने से रोग नाश,सर्वार्थ सिद्धियोग रात्रि – ०४:१३ मि. से,शनि रिक्ता के संयोग से सिद्धयोग दिन – ११:१७ मि. से।*
राशिफल
मेष राशि- आज जीवनसाथी का सहयोग व सान्निध्य प्राप्त होगा।यात्रा,देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी।कोई रुका काम बनने की संभावना है।दिन प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा।
वृष राशि- आज राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।शुभ खर्च व कीर्ति की वृद्धि होगी।नये संपर्क के द्वारा पद,प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।संतान के क्रिया कलापों से राहत मिलेगी।
मिथुन राशि – आज मानसिक व्यग्रता के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के चोरी होने का भय बन रहेगा।संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा।यात्रा को स्थगित करें।
कर्क राशि – आज आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।यात्रा,देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी।शासन व सत्ता से लाभ मिल सकता है।
सिंह राशि – आज आमदनी के नए स्रोत बनेंगे।वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी।शिक्षा,प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।अधिक भागदौड़ हो सकती है।नेत्र विकार होने की संभावना है।
कन्या राशि – आज किये जा रहे प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी।किसी कानूनी विवाद में जीत खुशी का कारण बन सकती है।मूल्यवान वस्तु के चोरी होने की आशंका है।शुभ खर्च व कीर्ति की वृद्धि होगी।
तुला राशि – आज सुखद वातावरण रहेगा।कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है।यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।पारिवारिक रिश्तों को अच्छी तरह निभाएं।
वृश्चिक राशि – आज दिन ठीक है।खर्च की अधिकता रहेगी।कुछ आन्तरिक विकार परेशान कर सकते हैं।पारिवारिक कलह से मन व्यग्र रहेगा।यात्रा सुखद रहेगी।
धनु राशि – आज विरोधी भी प्रशंसा करेंगे।शासन सत्ता से लाभ मिलेगा।ससुराल पक्ष से पर्याप्त लाभ हो सकता है।सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।
मकर राशि – आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे।अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी मिलेगा।किसी झगड़े विवाद में न पड़ें।
कुंभ राशि – आज स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है।अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।सावधान रहें और झगड़े विवाद से बचें।
मीन राशि – आज का दिन शुभ एवं आनंदमय बीतेगा।दांपत्य जीवन में कईं दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा।रिश्ते में लेन-देन न करें संबंध खराब होने का खतरा है।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष,वास्तु,धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal



