Breaking News

भाजपा के बैनर में लगा दी कांग्रेस विधायक व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी की फोटो, जानें क्या है मामला?

@शब्द दूत ब्यूरो (07 अक्टूबर 2023)

राजस्थान के सिरोही में ऑटो पर लगे बीजेपी के बैनर की तस्वीर ऑनलाइन वायरल हुई है। इस बैनर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी की जगह कांग्रेस विधायक व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी की तस्वीर लगी है। दरअसल दोनों नेताओं का एक ही नाम होने से यह गलती हुई है।

बैनर छपवाने वाले स्थानीय बीजेपी नेता रमेश कोली ने बताया, “प्रिंटिंग प्रेस वाले की गलती से कांग्रेस विधायक की तस्वीर छप गई थी।”

लेकिन गलती चाहें किसी की भी हो जनता इस पर खूब चुटकी ले रही है और ये बैनर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है।

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-