Breaking News

भाजपा के बैनर में लगा दी कांग्रेस विधायक व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी की फोटो, जानें क्या है मामला?

@शब्द दूत ब्यूरो (07 अक्टूबर 2023)

राजस्थान के सिरोही में ऑटो पर लगे बीजेपी के बैनर की तस्वीर ऑनलाइन वायरल हुई है। इस बैनर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी की जगह कांग्रेस विधायक व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी की तस्वीर लगी है। दरअसल दोनों नेताओं का एक ही नाम होने से यह गलती हुई है।

बैनर छपवाने वाले स्थानीय बीजेपी नेता रमेश कोली ने बताया, “प्रिंटिंग प्रेस वाले की गलती से कांग्रेस विधायक की तस्वीर छप गई थी।”

लेकिन गलती चाहें किसी की भी हो जनता इस पर खूब चुटकी ले रही है और ये बैनर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है।

Check Also

किच्छा नगरपालिका चुनाव का नतीजा क्या तराई के मतदाताओं का मिजाज है? 2027 के लिए भाजपा के सामने क्या संकेत?

🔊 Listen to this @विनोद भगत किच्छा नगरपालिका चुनाव का परिणाम स्थानीय राजनीति से कहीं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-