*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*25 अप्रैल 2022*
सम्वत् -2079 ।
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – वैशाख।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – सोमवार।
ऋतु – बसंत।
तिथि – दशमी रात्रि – 03:32 मि. तक उपरांत एकादशी।
नक्षत्र – धनिष्ठा रात्रि – 07:20 मि. तक उपरांत शतभिषा।
योग – शुक्ल रात्रि – 11:02 मि. तक उपरांत ब्रह्म।
पंचक – प्रारंभ दिन – 07:53 मि. से।
भद्रा – पाताल की दिन – 04:24 मि. से रात्रि 03:32 मि. तक है।
मृत्युबाण – समाप्ति सायं – 05:33 मि. पर।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मकर दिन – 07:53 मि. तक उपरांत कुंभ।
सूर्य राशि – मेष।
सूर्य नक्षत्र – अश्विनी।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 07:31 मि. से 09:01 मि. तक।
सूर्योदय – 05:39 मि.।
सूर्यास्त – 06:29 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।
आज विशेष
पंचक प्रारंभ दिन – 07:53 मि. से,मृत्युबाण समाप्ति सायं – 05:33 मि. पर,भद्रा पाताल की दिन – 04:24 मि. से रात्रि – 03:32 मि. तक।*
कल विशेष
बरूथनी एकादशी व्रत सबका,श्री वल्लभाचार्य जयंती,त्रिपुष्कर एवं स्थायी जय योग रात्रि – 02:06 मि. से।
राशिफल
मेष राशि – आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही कारोबार में आपको अचानक धन लाभ होगा। जीवनसाथी के व्यवहार से आप प्रभावित होंगे। व्यापार में बढ़ोतरी होनी तय है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। कार्य की तारीफ होगी।
वृष राशि – आज आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब रहेंगे। किसी जरुरी काम में आज आपको सफलता मिलेगी। आपकी सकारात्मक सोच आपके जीवन में बड़ा बदलाव लाएगी। जीवन साथी को सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन राशि – आज यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। आज किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।लेन देन में सावधानी बरतें।
कर्क राशि – आज आप किसी सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। किस्मत का साथ मिलने से सारा काम समय से पूरा हो जाएगा। उचित दिशा में मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी। पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। आर्थिक रूप से किसी भी फैसले के लिए आपको बड़ा ही सतर्क रहकर काम करना चाहिए।
सिंह राशि – आज आपका दिन मंगलमय रहेगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी।कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या राशि – आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी अधूरे काम में आज हाथ लगाने से वह शीघ्र ही पूरा हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के लिए आपको नये मौके मिलेंगे। परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। रोज की अपेक्षा अधिक लाभ की संभावना बन रही है। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।
तुला राशि – आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव होंगे। किसी मित्र की सहायता से कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं।अपना ध्यान लक्ष्य की ओर बनाएं रखें। सेहत के मामले में आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि – आज किसी काम के लिए आपके मन में कोई नया विचार आएगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। राजनीती क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छा पद मिलेगा। जीवनसाथी से रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। व्यवसाय में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।लाभ संभव है।
धनु राशि – आज आपका दिन शुभ रहेगा। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला करेंगे। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र के विषय में यात्रा करनी पड़ सकती है। नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा जो बाद में लाभदायक रहेगा।
मकर राशि – आज कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैैं।आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे।आपको सभी कार्यों में उनका सहयोग प्राप्त होता रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिये आपकी मेहनत सफल रहेगी।
कुंभ राशि – आज वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है। कार्य स्थल पर किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए। स्थिति आपके विपरीत हो सकतीहै। अधिकारियों के साथ आपको बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। कोई दोस्त आपके काम में मदद करेगा।
मीन राशि – आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जाएंगे। किसी नए कार्य में पैसा लगाने के बारे में आज आप सोचेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिये आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल शीघ्र ही सफलता के रूप में मिलेगा। आय का नया स्रोत मिलेगा।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal