राजस्थान भीलवाड़ा। (अक्षय शर्मा)- हरियालो राजस्थान के उद्देश्य को लेकर आज भीलवाड़ा को हरा भरा बनाने में एक कदम आज विप्र फाउंडेशन के तत्वाधान में ब्राह्मणो की कुई संजय कॉलोनी पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।
विप्र फाउंडेशन के जिला प्रवक्ता लोकेश तिवारी ने बताया की आज फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष कैलाश सुलतानिया, प्रदेश महिलाध्यक्ष ज्योति आशीर्वाद, महिला जिलाध्यक्ष दया गौड़ के नेतृत्व में ब्राह्मणों की कुई पर आज पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर सभी ने लगभग 51 पौधे लगाए।
सभी ने इस पौधो की सुरक्षा का संकल्प भी लिया। वृक्षारोपण हम करें, हो प्राणी मात्र का कल्याण। प्रकृति रूप में हम करें ईश्वर का सम्मान। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक भंवर लाल व्यास, गोपाल कृष्ण पारीक, राधेश्याम शर्मा, दीपक गौड़, अशोक शर्मा, संजय शर्मा, विष्णु भट्ट, मीडिया प्रभारी साधना सुशील भट्ट, निर्मला शर्मा, कल्पना शर्मा, मानसी शर्मा, एडवोकेट अनीता ,मधु बाला, मोना औदीच्य, सीमा पारीक आदि महिलाओ ने भी इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दी और जितने घर में सदस्य हैं उतने ही पौधे लगाने का और पौधे से वृक्ष बनने तक का संकल्प लिया।


Check Also
कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित
🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal