Breaking News

हरियालो राजस्थान:विप्र फाउंडेशन ने पौधारोपण कर जनता को दिया संदेश प्रकृति को बचाना ही ईश्वर का सम्मान

राजस्थान भीलवाड़ा। (अक्षय शर्मा)- हरियालो राजस्थान के उद्देश्य को लेकर आज भीलवाड़ा को हरा भरा बनाने में एक कदम आज विप्र फाउंडेशन के तत्वाधान में ब्राह्मणो की कुई संजय कॉलोनी पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। विप्र फाउंडेशन के जिला प्रवक्ता लोकेश तिवारी ने बताया की आज फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष कैलाश सुलतानिया, प्रदेश महिलाध्यक्ष ज्योति आशीर्वाद, महिला जिलाध्यक्ष दया गौड़ के नेतृत्व में ब्राह्मणों की कुई पर आज पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर सभी ने लगभग 51 पौधे लगाए। सभी ने इस पौधो की सुरक्षा का संकल्प भी लिया। वृक्षारोपण हम करें, हो प्राणी मात्र का कल्याण। प्रकृति रूप में हम करें ईश्वर का सम्मान। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक भंवर लाल व्यास, गोपाल कृष्ण पारीक, राधेश्याम शर्मा, दीपक गौड़, अशोक शर्मा, संजय शर्मा, विष्णु भट्ट, मीडिया प्रभारी साधना सुशील भट्ट, निर्मला शर्मा, कल्पना शर्मा, मानसी शर्मा, एडवोकेट अनीता ,मधु बाला, मोना औदीच्य, सीमा पारीक आदि महिलाओ ने भी इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दी और जितने घर में सदस्य हैं उतने ही पौधे लगाने का और पौधे से वृक्ष बनने तक का संकल्प लिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-