Breaking News

पबजी प्लेयर से हुआ प्यार, घर-बार छोड़कर यूपी से पहुंची बिहार

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (17 मार्च, 2022)

देश की बड़ी आबादी के लिए टाइमपास का जरिया बन चुके ऑनलाइन गेम के कई दुष्प्रभाव भी लगातार सामने आते रहते हैं। इनके जरिए कभी कोई ऑनलाइन फ्रॉड में फंस जाता है तो कभी प्यार मोहब्बत के चक्कर में पड़कर ठगी का शिकार हो जाता है।

ताजा मामला उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से सामने आया है। जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक शादीशुदा महिला पबजी प्लेयर के प्यार का शिकार हो गई और उससे मिलने उत्तर प्रदेश से बिहार जा पहुंची. शिकायत पर पुलिस ने महिला को बरामद कर पति के हवाले कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक मामला महाराजगंज के बड़हरा बरईपार का है। यहां रहने वाली एक महिला अक्सर खाली समय में पबजी गेम खेला करती थी। इस दौरान उसे बिहार के मुजफ्फरपुर में रहने वाले एक पबजी प्लेयर से प्यार हो गया।

तीन मार्च की रात अचानक महिला अपने घर से लापता हो गई। पति ने श्यामदेउरवा थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष के मुताबिक महिला के लापता होने के बाद चार मार्च को पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

महिला के लापता होने का मामला दर्ज होते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि महिला को पबजी खेलने की आदत थी। इस दौरान उसकी बात बिहार के मुजफ्फरपुर में रहने वाले एक लड़के से होने लगी। दोनों के बीच बातचीत प्यार में तब्दील हो गई और महिला घर से फरार होकर लड़के से मिलने पहुंच गई।

महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने उसे बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक महिला सुष्मिता सरकार और उसका पति मूल रूप से बंगाल के रहने वाले हैं और काफी समय से यूपी के महाराजगंज जिले में रह रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-