Breaking News

अस्पताल में कोरोना विस्फोट: डॉक्टरों समेत कई निकले कोविड पॉजिटिव

सभी को अस्पताल परिसर में ही आइसोलेट किया गया है।’

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (03 जनवरी, 2022)

बिहार में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 352 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के 87 डॉक्टर और छात्र शामिल हैं। शनिवार को यहां 12 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद रविवार को 194 लोगों का सैंपल लिया गया था। इनमें से 87 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बिहार के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में संक्रमित पाए गए लोगों में ज्यादातर जूनियर डॉक्टर्स, इंटर्न और पीजी के छात्र हैं।

पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया, “पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के 87 डॉक्टरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी में या तो लक्षण ही नहीं, या फिर कुछ में हल्के लक्षण दिखाई दिए हैं। सभी को अस्पताल परिसर में ही आइसोलेट किया गया है।’

Check Also

उत्तराखंड :यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, नकल माफियाओं पर कार्रवाई तेज

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जुलाई 2026) देहरादून। उत्तराखंड में भर्ती एवं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-