पिछले साल भर से अधिक समय से किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। आंदोलन के दौरान उनके लिए लंगर लगाया जाता था।
@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (13 दिसंबर, 2021)
तीन कृषि कानूनों की विधिवत वापिसी के बाद किसान आंदोलन समाप्त हो गया है। आंदोलन कर रहे किसान घरों की ओर रूख कर रहे हैं।
ऐसे में सिंघू सीमा पर किसानों के लिए एक साल तक लंगर चलाने वाले एक रेस्टोरेंट के मालिक सुर्खियों में हैं। इन्होंने आंदोलन के दौरान हजारों किसानों को मुफ्त में भोजन कराया। आंदोलन खत्म होने पर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनका शुक्रिया अदा किया था।
किसानों पर हेलीकॉप्टर से बरसाए गए फूल, घर लौटने की खुशी में आंदोलनकारी झूमे भी।
बता दें कि राणा रामपाल सिंह नाम का ये शख्स रोजाना करीब चार लाख रुपये खर्च कर किसानों के लिए लंगर चला रहे थे। किसान आंदोलन के दौरान रेस्टोरेंट बंद हो गया था। अब चूंकि आंदोलन खत्म हो गया हैं तो वह फिर से अपना रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी में हैं।
रेस्टोरेंट का नाम गोल्डन हट है। गोल्डन हट के मालिक राणा रामपाल सिंह ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। खुशी का मुख्य कारण यह है कि किसान जीत गए हैं। किसान मेरा परिवार है। ये लंगर तब तक चलेगा, जब तक की हर एक किसान अपने घर नहीं चला जाता।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal







