Breaking News

गंगा में विसर्जित की गईं सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी की अस्थियां

@शब्द दूत ब्यूरो (11 दिसंबर, 2021)

तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की अस्थियों का विसर्जन हरिद्वार में गंगा में किया गया। इस दौरान रावत की दोनों बेटियां कृतिका और तारिणी मौजूद थीं। 

बता दें कि सीडीएस जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का शुक्रवार को दिल्ली छावनी स्थित बरार स्क्वेयर अंत्येष्टि स्थल पर अंतिम संस्कार किया गया था। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई गण्यमान्य नेता शामिल थे।

गौरतलब है कि तमिलनाडु के कुन्नूर के पास एक एमआई17वी5 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैन्यकर्मियों का निधन हो गया था। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बताया था कि तमिलनाडु में हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटना की जांच की जाएगी।

Check Also

छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे का दो घंटे का मौन आंदोलन, पीएम मोदी से बोले- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सरकार नहीं गिराएगा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जुलाई 2026) नई दिल्ली/अहिल्यानगर। वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-