Breaking News

कोटद्वार में दर्दनाक हादसा :पानी में करंट से 3 युवकों की मौत

कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)।गधेरे में अचानक आये उफान से कोटद्वार तहसील में आज एक दर्दनाक हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। पौड़ी जिले की कोटद्वार तहसील में पनियाली गधेरे में आये उफान से पानी  लोगों के घरों में घुसे गया। जिससे स्थानीय लोग अपने घरों से पानी उलीच कर बाहर निकाल रहे थे कि अचानक पानी में करंट आने से 3 युवकों की मौत हो गई । पनियाली गधेरे में उफान के बाद घरों में घुसे पानी से तबाह हुए सामान को बहार निकाल रहे तीनो युवक अचानक फैले करंट की चपेट में आ गये। भारी बारिश के बाद पनियाली गदेरे में आये उफान से कौड़िया आमपडाव के कई घरों में बरसात का पानी घुस गया। जिससे लाखों का सामान भी नष्ट होने का अनुमान है।

विज्ञापन

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दुखद हादसा :स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्रियों की मौत; खिड़कियां तोड़कर यात्रियों ने बचाई जान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 सितंबर 2026) ग्रेटर नोएडा।  यमुना एक्सप्रेसवे पर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-