Breaking News

तलवार लेकर टीवी चैनल के दफ्तर में घुसा शख्स, जमकर की तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद वारदात

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (4 अगस्त, 2021)

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक लोकप्रिय सैटेलाइट चैनल साथियम टीवी के मुख्यालय में मंगलवार को एक शख्स तलवार लेकर घुस आया और उसने वहां संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया। चैनल द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति तलवार और ढाल लिए हुए, चैनल के दफ्तर में तोड़फोड़ कर रहा है।

चैनल के प्रबंध निदेशक, आइजैक लिविंगस्टोन ने बताया, “उसने कार पार्किंग क्षेत्र की जरिए दफ्तर परिसर में प्रवेश किया। उसने एक गिटार बैग अपने पास रखा था जिसमें हथियार रखे हुए थे।”

लिविंगस्टोन ने दावा किया कि वही उस शख्स के टारगेट पर थे। उन्होंने कहा, “वह व्यक्ति, जो अब गिरफ्तार किया जा चुका है, लगातार उनके ही बारे में पूछ रहा था और उसे लग रहा था कि मैं किसी कमरे में सुरक्षित बंद हूं।”

यह पूछे जाने पर कि क्या हमले के पीछे कोई संभावित कारण या मकसद था? लिविंगस्टोन ने कहा, “हमने किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई न्यूज स्टोरी नहीं की है। हमें नहीं पता कि इसके पीछे क्या कारण है या कौन लोग हैं?”

 

Check Also

लकड़ी के चूल्हे के फायदे: परंपरा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी एक उपयोगी व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च 2026) भारत के ग्रामीण और पहाड़ी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-