@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो
रिजर्व बैंक ने कहा है ऑनलाइन बैंकिंग की इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) सेवा रविवार को 14 घंटे के लिए बंद रहेगी। तकनीक अपग्रेडेशन के लिए शनिवार आधी रात के ठीक बाद से रविवार दोपहर बाद 2 बजे तक 14 घंटे के लिए यह सुविधा बंद रहेगी। एनईएफटी एक केंद्रीकृत भुगतान प्रणाली है, जिसका स्वामित्व और संचालन रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पास है। यह सेवा साल के सभी दिनों में चौबीसों घंटे उपलब्ध रहती है।
आरबीआई ने कहा कि बेहतर सेवा के लिए एनईएफटी का तकनीकी अपग्रेडेशन करना है। इसके लिए 22 मई 2021 को कारोबार खत्म होने के बाद का समय तय किया गया है। ऐसे में एनईएफटी सेवा रविवार 23 मई 2021 को 00:01 बजे से 14:00 बजे तक नहीं चलेगी। हालांकि आरटीजीएस प्रणाली इस अवधि के दौरान हमेशा की तरह चालू रहेगी। आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि वे अपने ग्राहकों को इस संबंध में सूचित करें, ताकि वे समय रहते अपनी भुगतान योजनाएं बना सकें।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal