@शब्द दूत ब्यूरो
बारामूला। आज सुबह जिले के क्रेइरी इलाके में सीआरपीएफ नाका पार्टी पर आतंकी हमले में एक स्पेशल पुलिस अफसर और दो सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए हैं।
हमले के बाद आतंकी मौके से भागने में कामयाब हो गए हैं। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह क्रेइरी क्षेत्र के नाका पार्टी पर खड़े जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की।
इस फायरिंग में सीआरपीएफ की 119 बटालियन के दो जवान घायल हो गए, जिनकी बाद में मौत हो गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अफसर भी इस हमले में शहीद हो गये ।


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal