Breaking News

ब्रेकिंग :इस जोन में खुलेंगी अब शराब की दुकानें, देखें खबर

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश कोरोना वायरस को लेकर तीन जोन का पैमाना बनाया गया है। अब जनता यह जानने के लिए उत्सुक है कि किस जोन में क्या खुलेगा और क्या प्रतिबंधित रहेगा।

सबसे संवेदनशील रेड जोन में सभी गतिविधियां पर प्रतिबंध पहले की भांति जारी रहेगी। रेड जोन में आवश्यक वस्तुओं की डिलीवरी आनलाइन होगी। ग्रीन जोन में शराब और पान की दुकानें खुल सकती है। लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के मानक के अनुसार दो गज की दूरी रहेगी। एक बार में पांच से अधिक लोग नहीं होंगे। आरेंज जोन चौपहिया वाहन में चालक के पीछे केवल दो ही लोग बैठ सकते हैं। वाहन भी जरूरी कार्य के लिये ही चलाने की अनुमति होगी। ग्रीन जोन में 50 प्रतिशत बसे चलाने की अनुमति हो सकती हैं।

लॉकडाउन के तीसरे चरण में किसी भी जोन में स्कूल कालेज पहले की भांति बंद रहेंगे। साथ ही शाम के सात बजे से अगले दिन सुबह सात बजे तक आने जाने पर रोक रहेगी। सैलून नाई की दुकान बंद रहेंगी।टैक्सी कैब ट्रेन मेट्रो व हवाई यात्रा पर प्रतिबंध रहेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अमेरिका में बनेगी 300 अरब डॉलर की विशाल तेल रिफाइनरी, रिलायंस के साथ ऐतिहासिक साझेदारी का ट्रंप ने किया ऐलान

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च 2026) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-