बंगाल की नंदीग्राम व रेजीनगर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। नंदीग्राम में पार्टी प्रत्याशी हासिरानी रथ ने 1,22,753 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि मुस्लिम बहुल रेजीनगर में भाजपा के शाखारभ सरकार 75,748 वोटों से विजयी हुए।
बता दें कि रेजीनगर सीट पर करीब 74 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है। ऐसे में यहां भाजपा की जीत राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
गौरतलब है कि दोनों सीटों पर गत छह अक्टूबर को मतदान हुए थे। नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी व रेजीनगर आम आदमी उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर के छोड़ने के कारण रिक्त हुई थीं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal



