Breaking News

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर के मोस्ट वांटेड कमांडर लतीफ भट सहित 2 आतंकियों के मारे जाने की सूचना

@शब्द दूत ब्यूरो (16 नवंबर 2026)

जम्मू। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के लारू इलाके में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी मारे गए। इनमें \लश्कर के आखिरी सक्रिय कमांडर लतीफ भट के मारे जाने की भी सूचना है। यह भी दावा किया जा रहा है कि मुठभेड़ में घायल होने के बाद भागने की कोशिश कर रहे उसके साथी उमर निसार को सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक न तो लतीफ बट के मारे जाने की पुष्टि की है और न ही उसके साथी के जिंदा पकड़े जाने की आधिकारिक जानकारी दी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुलगाम के लारनू बाईपास इलाके में यह मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF की एक संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया, जिस दौरान उन पर गोलीबारी की गई।

अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है। उन्होंने आगे कहा कि शव मिलने के बाद ही मौत की पुष्टि और पहचान के बारे में जानकारी दी जाएगी।

यह ऑपरेशन 11 नवंबर को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के अखरन इलाके में CRPF पर हुए आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया था। उस हमले के बाद, इसके लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया था।

Check Also

आंध्र प्रदेश के स्कूल में लकड़ी काटने वाली आरी से छात्रों पर हमला, 2 छात्राएं घायल; CM नायडू ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

🔊 Listen to this अमरावती। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के राप्टाडु मंडल में शनिवार …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-