Breaking News

हैदराबाद भारत समिट में इटली के नेता ने लगाया वोट चोरी का नारा, हंसते दिखे राहुल तो बीजेपी ने साधा निशाना

हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी राजनीतिक प्रतिनिधियों को दखल देने दे रहे हैं। बीजेपी ने यह आरोप शनिवार को हैदराबाद में आयोजित ‘भारत समिट’ के दौरान इटली के प्रतिनिधि द्वारा नारा लगाए जाने और उसका अनुवाद किए जाने के आधार पर लगाया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, ‘पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट’ के महासचिव और इतावली नेता जियाकोमो फिलिबेक ने विपक्ष का नारा ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ लगाया और इसका अंग्रेजी अनुवाद ‘वोट थीप, लीव योर सीट’ किया।

 

राहुल गांधी अक्सर इसी नारे का इस्तेमाल यह आरोप लगाने के लिए करते हैं कि बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार, चुनाव आयोग के साथ मिलकर चुनाव प्रक्रिया में हेरफेर कर रही है। इस दौरान राहुल गांधी हंसते हुए दिखाई दिए। तेलंगाना सरकार ने इस समिट का आयोजन किया था, जिसमें कांग्रेस की सहयोगी पार्टियां और दुनिया भर के प्रगतिशील बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर लिखा, ‘क्या आपने कभी किसी को तब हंसते देखा है जब कोई विदेशी भारत का अपमान कर रहा हो? मैं यह नहीं पूछ कहा कि कौन सा भारतीय विदेश जाकर भारत का अपमान करता है।’

महाराष्ट्र में एक रैली के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार तीन लोकसभा चुनाव हारने की अपनी हताशा निकाल रही है। उन्होंने हैदराबाद समिट का जिक्र किया।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश-विदेश से वामपंथी विचारधारा के समर्थकों को बुलाया और कांग्रेस के ‘युवराज’ भी वहां गए। उन्होंने इसे ‘भारत समिट’ का नाम दिया है, लेकिन राहुल गांधी ने एक अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत विरोधी विचार व्यक्त करके पूरी दुनिया में भारत को बदनाम करने का काम किया। उन्होनें राहुल गांधी पर विदेश यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को बदनाम करने का भी आरोप लगाया।

बीजेपी के लिए ‘इटली’ बना एक अड़चन

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, बंदी संजय कुमार ने हैदराबाद के कार्यक्रम को ‘भारत-विरोधी सम्मेलन’ करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बार एक इटली के नागरिक को भारत का प्रधानमंत्री बनाने की कोशिश की थी। अब, अपने ‘भारत-विरोधी सम्मेलन’ में, एक इटली का राजनीतिक नेता भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी कर रहा है!”

 

बीजेपी लंबे समय से सोनिया गांधी के इतालवी मूल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधती रही है। 2004 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत के बाद, उन्होंने प्रधानमंत्री का पद लेने से इनकार कर दिया था और मनमोहन सिंह ने यह पद संभाला।

बंदी संजय कुमार ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने विदेशी राजनीतिक प्रतिनिधियों को हमारे घरेलू मामलों में दखल देने के लिए मंच दिया, और राहुल गांधी बेशर्मी से हंस रहे हैं।

 

तेलंगाना बीजेपी प्रमुख एन. रामचंद्र राव ने तेलुगु में पोस्ट किया और लिखा कि क्या विदेशी नेताओं को हमारे देश के लोकतंत्र का मजाक उड़ाने देना और उनकी बातों पर गर्व से तालियां बजाना देशद्रोह नहीं है?

कांग्रेस ने कहा – आत्मनिरीक्षण करें

समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार कांग्रेस ने इस नारे का और इस तथ्य का बचाव किया कि एक विदेशी ने इसका इस्तेमाल किया। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि जो लोग लूट और भ्रष्टाचार के सिंहासन पर बैठे हैं, खासकर मोदी सरकार और बीजेपी, उन्हें भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। नारे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अगर कोई विदेशी आकर ऐसा कहता है, तो आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है।”

फिलीबेक ने आगे क्या कहा

सम्मेलन में, फिलीबेक ने मतदाता सूची के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि छात्र, युवा और विपक्षी दल सड़कों पर उतर आए हैं। वे शिक्षा में सुधार की मांग कर रहे हैं और मतदाता सूची से हटाए गए लाखों नामों के लिए जवाबदेही मांग रहे हैं। इस लड़ाई के केंद्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और राहुल गांधी का नेतृत्व है। अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने ‘वोट चोरी’ का नारा भी लगाया।

Check Also

₹416 करोड़ का हिसाब न दे पाने पर ED ने कब्जे में लिया आजम खान का जौहर विश्वविद्यालय

🔊 Listen to this रामपुर। जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में सरकारी धन का दुरुपयोग करने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-