Breaking News

रामगढ़ महाविद्यालय में अभिविन्यास कार्यक्रम, तिरंगा रैली में गूंजे भारत माता के जयकारे

@शब्द दूत ब्यूरो (12 अगस्त 2026)

भवाली/रामगढ़। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम एवं तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न गतिविधियों और उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम से पूर्व महाविद्यालय परिसर से रामगढ़ बाजार तक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयकारे लगाए। देशभक्ति के नारों से पूरा रामगढ़ बाजार गूंज उठा और बाजार तिरंगों से सजा नजर आया। रैली का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी ने किया।

अभिविन्यास कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी एवं प्रोफेसर विमला सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। संस्कृत प्राध्यापिका डॉ. श्वेता विश्नोई ने मंत्रोच्चारण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कराया।

इस दौरान नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की पठन-पाठन व्यवस्था के साथ-साथ शिक्षणेत्तर गतिविधियों, छात्रवृत्ति, क्रीड़ा गतिविधियों, शिक्षक-अभिभावक संघ, रेड क्रॉस सोसाइटी, एंटी ड्रग प्रकोष्ठ, समर्थ, पुस्तकालय, वाचनालय, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

विगत वर्षों की उपलब्धियों एवं गतिविधियों की आख्या डॉ. नीमा पंत एवं डॉ. हरेश राम ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रस्तुत की।

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं से अनुशासन के साथ समय के महत्व को समझने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी यदि अनुशासन और समय के महत्व को समझकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें तो उनका भविष्य उज्ज्वल हो सकता है। डॉ. विमला सिंह ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ. हरीश चंद्र जोशी ने किया, जबकि धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. निर्मला रावत ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर कार्यालय प्रमुख कविंद्र प्रसाद, दीप्ति, कुंदन नाथ, गणेश बिष्ट, कमलेश सहित स्नातक प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित छात्र-छात्राएं एवं वरिष्ठ विद्यार्थी मौजूद रहे। खुशबू, सचिन, गरिमा, प्रकाश, मयंक, निशा, अभिलाषा, विशाखा, काजल, करण, माही, दीक्षा, हिमानी और प्रियंका सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम एवं तिरंगा रैली में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

प्रसंगवश :भारत में आजादी के बाद हुये जनआंदोलनों में नेताओं के खिलाफ कब से शुरू हुआ गाली गलौज का प्रचलन ?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत को आजादी मिले करीब आठ दशक हो चुके …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-