Breaking News

बड़ी खबर :भारत सरकार का इबोला अलर्ट जारी, प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों पर विशेष निगरानी

@शब्द दूत ब्यूरो (21 मई 2026)

नई दिल्ली। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) ने इबोला बीमारी को लेकर महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सूचना जारी की है। यह एडवाइजरी विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए जारी की गई है जो डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान जैसे प्रभावित देशों से भारत आ रहे हैं या वहां से होकर यात्रा कर चुके हैं।

जारी सूचना के अनुसार यदि किसी यात्री में बुखार, कमजोरी, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी, दस्त, गले में खराश या शरीर से असामान्य रक्तस्राव जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसे तुरंत एयरपोर्ट हेल्थ ऑफिसर या हेल्थ डेस्क पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन यात्रियों का संपर्क किसी इबोला संक्रमित या संदिग्ध व्यक्ति के रक्त अथवा शारीरिक द्रव्यों से हुआ हो, उन्हें इमिग्रेशन क्लियरेंस से पहले स्वास्थ्य अधिकारियों को जानकारी देना अनिवार्य होगा।

एडवाइजरी में कहा गया है कि यात्रा के बाद 21 दिनों के भीतर यदि कोई व्यक्ति इन लक्षणों का अनुभव करता है, तो उसे तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए और अपनी यात्रा का पूरा विवरण स्वास्थ्य अधिकारियों को बताना चाहिए।

एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (APHO) ने यात्रियों से स्वास्थ्य जांच और अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमों (IHR) के पालन में सहयोग करने की अपील की है, ताकि संक्रमण के संभावित खतरे को रोका जा सके।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :बढ़ती भीषण गर्मी के साथ बिजली कटौती में भी भारी बढ़ोत्तरी, नागरिक कर उठे त्राहिमाम

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (19 मई 2026) काशीपुर। एक ओर जहां भीषण …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-