Breaking News
प्रतीकात्मक चित्र

काशीपुर :जन्माष्टमी की रात काजीबाग स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में चोरी, पुजारी के कमरे से जेवर व नकदी पार

@शब्द दूत ब्यूरो (05 सितंबर 2026)

काशीपुर। जन्माष्टमी की रात काजीबाग स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में अज्ञात चोरों ने पुजारी के निवास को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और कपड़े चोरी कर लिए। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

श्री राधाकृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश कुमार ने बताया कि उनका निवास मंदिर परिसर में ही है। जन्माष्टमी के अवसर पर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच मंदिर में आरती और पूजा चल रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके कमरे की कुंडी खोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

पुजारी के अनुसार चोर कमरे से करीब आठ ग्राम सोने की चेन, चांदी के बिछुए, चांदी का छत्र, लगभग सात हजार रुपये की नकदी और कपड़े चोरी कर ले गए। पूजा-अर्चना के बीच हुई इस घटना से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना रात में ही पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर: कूड़ा गाड़ी हादसे में मृत आकाश पाल के निवास पर पहुंचे महापौर दीपक बाली ने परिवार को दो लाख की सहायता का चैक सौंपा , परिजन को नौकरी का आश्वासन, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 सितंबर 2026) काशीपुर। रक्षा बंधन के दिन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-