Breaking News

 गदरपुर में अवैध प्रार्थना सभागार पर प्रशासन सख्त, धर्म परिवर्तन के आरोपों की गहन जांच शुरू

@शब्द दूत ब्यूरो (11 मई 2026)

गदरपुर। उधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत बुढ़िया कॉलोनी मजरा शीला, रामजीवनपुर में कथित धर्म परिवर्तन और अवैध रूप से प्रार्थना सभागार संचालित किए जाने के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को प्राप्त शिकायत के आधार पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

जांच के दौरान यह सामने आया कि सुरेन्द्र सागर पुत्र महावीर सागर द्वारा आवासीय भूमि पर कथित रूप से अवैध तरीके से ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा के लिए सभागार का निर्माण कराया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और उन्होंने प्रशासन को अपनी शिकायतें विस्तार से बताईं।

स्थानीय हिन्दू समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा लोगों को डराने-धमकाने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस कार्य में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं, जो आसपास के गांवों में सक्रिय होकर इसी तरह की गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने उपजिलाधिकारी गदरपुर को निर्देश दिए हैं कि सुरेन्द्र सागर एवं उनके सहयोगियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही जिस भूमि पर कथित रूप से अवैध निर्माण किया गया है, उसके उपयोग की जांच करते हुए उसे राज्य सरकार में निहित किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

प्रशासन का कहना है कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन सतर्क नजर बनाए हुए हैं।

Check Also

प्रसंगवश :भारत में आजादी के बाद हुये जनआंदोलनों में नेताओं के खिलाफ कब से शुरू हुआ गाली गलौज का प्रचलन ?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत को आजादी मिले करीब आठ दशक हो चुके …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-