Breaking News

चंपावत प्रकरण पर कांग्रेस प्रदेश सचिव शिवम शर्मा की मांग—सच्चाई सामने लाने को हो निष्पक्ष जांच

@शब्द दूत ब्यूरो (08 मई 2026)

काशीपुर। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव शिवम शर्मा ने चंपावत में सामने आए गंभीर घटनाक्रम और उसके बाद तेजी से बदलते हालात पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले ने प्रदेश की जनता को झकझोर कर रख दिया है और घटनाक्रम में आए बदलाव कई सवाल खड़े कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पहले पीड़ित पक्ष द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए और बाद में बयान बदलते नजर आए, जिससे मामले की निष्पक्षता पर संदेह उत्पन्न होता है। ऐसे संवेदनशील मामलों में सच्चाई का सामने आना बेहद आवश्यक है।

शिवम शर्मा ने यह भी कहा कि यदि इस प्रकरण में किसी प्रकार का दबाव, भय या राजनीतिक हस्तक्षेप हुआ है तो उसकी भी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए। लोकतंत्र में अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित करना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं दिख रही है। सरकार और प्रशासन का दायित्व केवल बयान देना नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाना होना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि सत्य जनता के सामने आ सके और किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय न हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय की इस लड़ाई में हमेशा पीड़ितों और सत्य के साथ खड़ी रहेगी।


Check Also

प्रसंगवश :भारत में आजादी के बाद हुये जनआंदोलनों में नेताओं के खिलाफ कब से शुरू हुआ गाली गलौज का प्रचलन ?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत को आजादी मिले करीब आठ दशक हो चुके …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-