@शब्द दूत ब्यूरो (24 अप्रैल 2026)
काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज परिसर में संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय पं. सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर हवन-पूजन एवं स्मृति यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें गुड़िया परिवार सहित गणमान्य लोगों ने भाग लेकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आहुति अर्पित की।
कार्यक्रम में श्री गुड़िया की धर्मपत्नी श्रीमती विमला गुड़िया, पुत्री-दामाद मीनाक्षी-प्रवीण शर्मा, प्रियंका शर्मा, अशोक शर्मा, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. नीरज आत्रेय, यथार्थ आत्रेय, जयदित्य शर्मा एवं सत्यार्थ आत्रेय सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। यज्ञ का विधिवत संचालन स्वामी उमेश जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया गया।
इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अपनी विधायक निधि से निर्मित “पंडित नारायण दत्त तिवारी स्मृति पुस्तकालय कक्ष” का लोकार्पण किया। उन्होंने अपने संबोधन में पं. नारायण दत्त तिवारी और पं. सत्येंद्र चंद्र गुड़िया के गहरे संबंधों को याद करते हुए कहा कि काशीपुर के विकास में दोनों महान विभूतियों का योगदान अविस्मरणीय है।
श्री आर्य ने कहा कि तिवारी और गुड़िया ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज सेवा का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आज की राजनीति में दुर्लभ है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय कक्ष का निर्माण उनके व्यक्तित्व को समर्पित एक छोटा सा प्रयास है। साथ ही उन्होंने संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी उनके सहयोग के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान श्री आर्य ने यज्ञ में भाग लेकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आहुति दी और प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा, अरुण चौहान, अर्पित मेहरोत्रा, मुशर्रफ हुसैन, जय सिंह गौतम, अलका पाल, इंदु मान, जितेंद्र सरस्वती, सौरभ शर्मा एडवोकेट, महेंद्र बेदी, संदीप सहगल, उमेश जोशी एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, रोशनी बेगम, उषा चौधरी, मुक्ता सिंह, लता शर्मा, ब्रह्मपाल, संजय चतुर्वेदी, पंकज पंत, राजू छीना, इकबाल अदीब, मनोज पाल, सुरेश शर्मा जंगी, सरदार कश्मीर सिंह, फिरोज हुसैन, अंशुमान, विधु शेखर शर्मा, महेंद्र लोहिया, हरीश एडवोकेट सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
