Breaking News

काशीपुर :श्री राम इंस्टिट्यूट का निरीक्षण सफल, बीएससी पाठ्यक्रम से विज्ञान शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

@शब्द दूत ब्यूरो (21 अप्रैल 2026)

काशीपुर। श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SIMT), काशीपुर में बी.एससी. (ZBC – Zoology, Botany, Chemistry) पाठ्यक्रम के संचालन हेतु गठित निरीक्षण पैनल का निरीक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। यह निरीक्षण कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के निर्देशन में किया गया, जिसमें विशेषज्ञों की टीम ने संस्थान की शैक्षणिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन किया।

निरीक्षण के दौरान दल ने संस्थान के शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कक्षाओं, छात्र सुविधाओं और समग्र व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया। निरीक्षण टीम ने उपलब्ध संसाधनों और सुविधाओं की सराहना करते हुए इसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए उपयुक्त बताया।

संस्थान प्रबंधन के अनुसार, बी.एससी. (ZBC) पाठ्यक्रम विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा। इस पाठ्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राएं जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान में मजबूत आधार तैयार कर सकेंगे, जिससे उन्हें चिकित्सा, शोध, शिक्षण, कृषि विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान एवं सरकारी सेवाओं में करियर बनाने में सहायता मिलेगी।

SIMT में बी.एससी. करने वाले विद्यार्थियों को अनुभवी एवं योग्य संकाय, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय, वाई-फाई युक्त परिसर, नियमित सेमिनार, विशेषज्ञ व्याख्यान, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम और प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। काशीपुर जैसे औद्योगिक एवं शैक्षणिक केंद्र में स्थित होने के कारण छात्रों को बेहतर exposure और रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

संस्थान प्रशासन ने बताया कि इस पाठ्यक्रम के प्रारम्भ होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही शहर में गुणवत्तापूर्ण विज्ञान शिक्षा मिलेगी, जिससे उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। यह पहल युवाओं को उच्च शिक्षा और बेहतर करियर की दिशा में सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

संस्थान के निदेशक एवं प्राचार्य ने निरीक्षण की सफलता पर समस्त स्टाफ, संकाय सदस्यों एवं सहयोगियों को बधाई देते हुए कहा कि SIMT सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में भगवान परशुराम जयंती पर हवन-पूजन, ब्राह्मण महासभा ने किया भव्य आयोजन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (19 अप्रैल 2026) काशीपुर। भगवान परशुराम जयंती के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-