@शब्द दूत ब्यूरो (18 अप्रैल 2026)
काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा ढैला पुल के समीप आयोजित स्वच्छता अभियान में महापौर दीपक बाली ने पार्षदों और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान उन्होंने स्वयं सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
महापौर दीपक बाली ने कहा कि शहर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण नगर निगम की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि “स्वच्छ काशीपुर” के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है और सभी को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए।
इस अभियान में सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह, पार्षद पुष्कर बिष्ट, पार्षद अब्दुल कादिर, पार्षद अशोक सैनी, पार्षद सतीश कुमार, पार्षद प्रिंस बाली, पार्षद संजय शर्मा, जिला प्रकोष्ठ संयोजक भाजपा मुकेश चावला, वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर गुप्ता, देव प्रजापति, घनश्याम सैनी, मोहित भारद्वाज और सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।
स्वच्छता अभियान के माध्यम से नगर निगम ने यह संदेश दिया कि यदि जनप्रतिनिधि और आम जनता मिलकर प्रयास करें, तो शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना संभव है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal