Breaking News

भीषण सड़क हादसा, कार-लॉरी टक्कर में 8 श्रद्धालुओं की मौत, 10 से अधिक घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है।

@शब्द दूत ब्यूरो (16 अप्रैल 2026)

कुर्नूल।  जिले में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा मन्ट्रालयम क्षेत्र के पास नेशनल हाईवे-167 पर हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरा वाहन (बोलेरो/पिकअप) सामने से आ रही लॉरी से टकरा गया।

जानकारी के अनुसार, वाहन में करीब 20-21 लोग सवार थे, जो मन्ट्रालयम स्थित श्री राघवेंद्र स्वामी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों में महिलाएं, पुरुष और एक बच्ची भी शामिल हैं। सभी श्रद्धालु कर्नाटक के बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है।

यह हादसा एक बार फिर हाईवे पर बढ़ते सड़क हादसों और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

प्रसंगवश :भारत में आजादी के बाद हुये जनआंदोलनों में नेताओं के खिलाफ कब से शुरू हुआ गाली गलौज का प्रचलन ?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत को आजादी मिले करीब आठ दशक हो चुके …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-