Breaking News

काशीपुर से दुखद खबर : चैती मेले के पंडा वंशगोपाल अग्निहोत्री का निधन, शोक की लहर

@शब्द दूत ब्यूरो (15 अप्रैल 2026)

काशीपुर। चैती मेले से जुड़े वरिष्ठ एवं माता बाल सुन्दरी देवी मंदिर के  पंडा  वंशगोपाल अग्निहोत्री का आज एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि लगभग 75 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद मौ पक्काकोट स्थित उनके निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय लोग, श्रद्धालु एवं गणमान्य व्यक्ति उनके परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

पंडा वंशगोपाल अग्निहोत्री माता बाल सुन्दरी देवी के अनन्य भक्त थे और लंबे समय से मंदिर से जुड़े धार्मिक कार्यों का संचालन कर रहे थे। चैती मेले में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी और वे श्रद्धालुओं के मार्गदर्शक के रूप में जाने जाते थे।

उनके निधन से धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति मानी जा रही है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

देहरादून : पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया शुभारंभ, पहले डाट काली मंदिर में की पूजा अर्चना, 2.5 घंटे में तय होगा सफर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अप्रैल 2026) देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-