Breaking News

काशीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

@शब्द दूत ब्यूरो (14 अप्रैल 2026)

काशीपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती महानगर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और समानता को बनाए रखने में डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान ने प्रत्येक नागरिक को अधिकार और कर्तव्य प्रदान किए हैं, जो विश्व में अद्वितीय उदाहरण है। आज जरूरत है कि हम सभी उनके विचारों को अपनाएं।

वहीं एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर की विचारधारा हमेशा प्रासंगिक रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य डॉ. अंबेडकर ने किए, वैसा उदाहरण दुर्लभ है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रह्मपाल, विमल गुड़िया, एड. हरीश कुमार सिंह, संजय चतुर्वेदी, एड. संदीप सहगल, जितेंद्र सरस्वती, एड. मनोज जोशी, एड. उमेश जोशी, एड. इंदर सिंह, एड. संदीप चतुर्वेदी सहित अनेक नेताओं ने डॉ. अंबेडकर को आधुनिक भारत का रचयिता बताते हुए उनके योगदान को याद किया।

इस दौरान इंदु मान, रोशनी बेगम, राशिद फारूकी, सुभाष पाल, डॉ. करण सिंह पाल, संजीव शर्मा, मंसूर मंसूरी, अनिल शर्मा, अर्पित मल्होत्रा, विनोद होंडा, गोपाल सिंह सैनी, गौरव चौधरी, इकबाल अदीब, विनोद मल्होत्रा, त्रिलोक सिंह अधिकारी, विधु शेखर शर्मा, सरित चतुर्वेदी, अक्षत मिड्डा, रवि पपने, रियासत अली, महेंद्र लोहिया, राजेश शर्मा, निशित गुड़िया, टीका सिंह सैनी, नौशाद उस्मानी, राकेश भगत, हरीश त्रिपाठी, अर्पित सौदा, महेंद्र बेदी, चंद्रभूषण डोभाल, जगदीश पाल, अजीत शर्मा, राजीव कचौड़िया, सुरेंद्र बटला, सुंदरलाल पाल, प्रदीप जोशी, शिवम उपाध्याय, परम सिद्धू, महेंद्र चौधरी, बलवीर सिंह, दीपक गुप्ता, मोहम्मद सैफ, शरीम सैफी, गुल्लू महागीर, इलियास महागीर, इफ्तिखार सोना, मंसूर मेफेयर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कमेटी काशीपुर की ओर से निकाली गई अंबेडकर शोभा यात्रा का भी स्वागत किया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

प्रसंगवश :भारत में आजादी के बाद हुये जनआंदोलनों में नेताओं के खिलाफ कब से शुरू हुआ गाली गलौज का प्रचलन ?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत को आजादी मिले करीब आठ दशक हो चुके …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-