Breaking News

विपक्ष के नेता के पद पर “नालायक” बैठा है, भाजपा नेता ने राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला, कांग्रेस की प्रतिक्रिया का इंतजार, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (25 मार्च 2026)

पटना। देश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘नालायक’ तक कह दिया।

मीडिया से बातचीत के दौरान शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता पद के योग्य नहीं हैं और “इस पद पर एक नालायक व्यक्ति बैठा है।”

दरअसल, यह विवाद राहुल गांधी के उस बयान के बाद सामने आया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा था कि भारत पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रभाव है। इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता ने कड़ा हमला बोला।

शाहनवाज हुसैन ने आगे कहा कि राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे हैं और ऐसे समय में जब वैश्विक स्तर पर संकट की स्थिति है, सभी दलों को एकजुट होकर काम करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता के बयान देश का माहौल खराब करने वाले हैं।

इस बयान के बाद न केवल बिहार वरन देश की राजनीति में बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं, वहीं कांग्रेस की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया आने की संभावना जताई जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-