Breaking News

काशीपुर :नगर निगम प्रांगण में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, महापौर दीपक बाली ने किया शुभारंभ

@शब्द दूत ब्यूरो (24 मार्च 2026)

काशीपुर। नगर निगम प्रांगण में आज “स्वास्थ्य आपका, प्राथमिकता हमारी सोच” अभियान के अंतर्गत नगर निगम काशीपुर और केवीआर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ महापौर दीपक बाली ने किया।

इस स्वास्थ्य शिविर में आम नागरिकों को विभिन्न प्रकार की निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श, आंखों की जांच, न्यूरोपैथी टेस्ट सहित कई अन्य जांचें की गईं, साथ ही आवश्यक दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण किया गया।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त रविन्द्र बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त शालिनी नेगी, विनोद लाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा शिविर में डॉ अमरजीत साहनी, डॉ रिची सिंह सोलंकी, डॉ तरूण सोलंकी, डॉ कौशल अग्रवाल, डॉ कनिका अग्रवाल, डॉ नैना अग्रवाल, डॉ कंचन समेत अनेक चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं।

इस अवसर पर पार्षद, नगर निगम कर्मचारी, पर्यावरण मित्र और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे तथा शिविर का लाभ उठाया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज: उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-ओलावृष्टि और हीटवेव का अलर्ट

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मई 2026) नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-