Breaking News

काशीपुर :सीएम धामी करेंगे कल करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, महापौर दीपक बाली ने दी जानकारी, नगर निगम ने पार किया 100 करोड़ के टेंडर्स का आंकड़ा, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (03 नवंबर 2025)

काशीपुर। नगर निगम काशीपुर में विकास कार्यों की गति लगातार तेज होती जा रही है। नगर निगम सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महापौर दीपक बाली ने बताया कि  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के करकमलों से कल 4 नवम्बर को कुल 46 करोड़ 24 लाख रुपए की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। इसमें सड़कों, नालियों, सफाई व्यवस्था, वायु प्रदूषण नियंत्रण एवं हरियाली से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

महापौर ने बताया कि नगर निगम काशीपुर अब तक कुल 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के टेंडर जारी कर चुका है, जिससे नगर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त हुआ है। शपथ ग्रहण के बाद से अब तक निगम द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण में 505 सड़कों का निर्माण कार्य कराया जा चुका है, जिनमें से लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं।

प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि चौथे चरण में 30 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से 169 सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास और 5 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से 69 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही 3 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से गैस आधारित पशु शवदाह गृह, 3 करोड़ 74 लाख रुपए की लागत से कंप्यूटरकृत सफाई कंट्रोल रूम तथा 3 करोड़ 5 लाख रुपए से बाजपुर रोड एवं मानपुर रोड पर पीसीसी टाइल वर्क का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री जी के हाथों संपन्न होगा।

महापौर बाली ने बताया कि नगर की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह हाईटेक बनाया जा रहा है। 200 से अधिक कैमरों से निगरानी, शिकायत निस्तारण के लिए कंप्यूटरकृत कंट्रोल रूम और डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण में जीआई टैगिंग प्रणाली लागू की जा रही है। इस योजना से हर घर तक सफाई वाहनों की पहुंच की निगरानी की जा सकेगी।

इसके अलावा 1 करोड़ 20 लाख रुपए की राशि से वर्टिकल गार्डन एवं हरियाली विकास योजना भी शुरू की जा रही है, जिसके अंतर्गत प्रमुख सड़कों, डिवाइडरों और छोटे स्थानों पर फ्लावर बेड, ग्रीन बेंच और पर्यावरण अनुकूल पौधारोपण किया जाएगा। आने वाले चार वर्षों में लगभग 9 करोड़ रुपए की लागत से ग्रीनरी परियोजनाएं विकसित की जाएंगी।

महापौर ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य काशीपुर को “सुंदर, स्वच्छ और सुरक्षित शहर” बनाना है। उन्होंने मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार समाज की आंख और कान होते हैं, जो जनसमस्याओं को सामने लाकर नगर निगम के प्रयासों को और बेहतर दिशा देते हैं।

उन्होंने अंत में कहा कि नगर के विकास की यह यात्रा मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में निरंतर जारी रहेगी और जनता के सहयोग से काशीपुर निश्चित ही उत्तराखंड का एक आदर्श नगर बनेगा।प्रेस वार्ता में पार्षद गुंजन प्रजापति बीना नेगी संजय शर्मा पुष्कर बिष्ट अब्दुल कादिर सरफराज मोहम्मद शरीफ मोहम्मद मनीष अनिल कुमार प्रिंस बाली संदीप सिंह मोनू रवि प्रजापति शिवांश गोले वैशाली गुप्ता अनीता कंबोज शाह आलम सीमा सागर दीपा पाठक अशोक सैनी सुरेश सैनी कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा सहित पार्षद पति प्रकाश नेगी सादिक हुसैन नौशाद रियाजुद्दीन हनीफ गुड्डू आदि भी शामिल रहे।

पार्षदों ने नए बोर्ड के कार्यकाल में महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की प्रशंसा की और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए महापौर को भी नगर के विकास के प्रति धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्षद के साथ कोई भेदभाव नहीं होता और सभी की बात सुनकर वार्डो का विकास किया जा रहा है। पार्षद पति मोहम्मद सादिक हुसैन ने कहा कि इस बार नगर निगम का बोर्ड बहुत अच्छा है और महापौर के नेतृत्व में शहर और ग्रामीण क्षेत्र के नए वार्डो की काया पलट की जा रही है।

Check Also

उत्तराखंड :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को पहुंचेंगे देहरादून, 8140 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 नवंबर 2025) देहरादून।उत्तराखंड राज्य गठन की रजत …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-