Breaking News

“धामी सरकार का बड़ा ऐलान: नकल माफियाओं पर सख्त कार्रवाई, 10 हजार नई भर्तियों का कैलेंडर जारी”

@शब्द दूत ब्यूरो (28 सितंबर 2025)

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता और मीडिया जगत इस बात के साक्षी हैं कि राज्य सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर अब तक 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा है।

उन्होंने बताया कि योग्यता और प्रतिभा के आधार पर पिछले चार सालों में 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है, जिनकी परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी और नकलमुक्त रही हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगी और जब तक वे जीवित हैं, उत्तराखण्ड के एक-एक छात्र को न्याय दिलाने का उनका संकल्प अटूट रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य की परीक्षाओं में यदि कोई व्यक्ति नकल कराने के अपराध में पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सबसे कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि छात्रों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। धामी ने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश में अगले एक वर्ष के भीतर 10 हजार नई नियुक्तियां की जानी हैं, जिनका कैलेंडर जारी हो चुका है और ये नियुक्तियां पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ कराई जाएंगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-